ब्रेकिंग न्यूज़: लक्ष्मणझूला क्षेत्र में दिल्ली का युवक गंगा में बहा, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश, 5 जून 2025 । लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलचट्टी (गोल्फ कोर्स) के पास आज दिल्ली से आया एक युवक गंगा नदी में बह गया। युवक की पहचान सचिन पुत्र देवेंद्र निवासी लक्ष्मी नगर, निर्माण विहार, दिल्ली के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिन एक महिला मित्र के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। दोनों नदी किनारे गए थे, इसी दौरान सचिन पानी में थोड़ा आगे चला गया और तेज बहाव की चपेट में आ गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू कर दिया गया। अत्यधिक जल प्रवाह के चलते राफ्ट के माध्यम से सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है।

स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है, और डूबे युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

अधिक जानकारी प्रतीक्षारत है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!