Ad image

जनसंवाद यात्रा के तहत नवाकोट पहुंचे पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 6 जुलाई। पूर्व पर्यटन मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने अपने जनसंवाद कार्यक्रम को जारी रखते हुए जाखणीधार विकासखंड के ग्राम नवाकोट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और विकास संबंधी मांगें सुनीं तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
बैठक को संबोधित करते हुए धनाई ने कहा कि उनका उद्देश्य टिहरी विधानसभा के प्रत्येक गांव तक पहुंचकर लोगों की वास्तविक समस्याओं और जरूरतों को समझना है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व केवल चुनाव तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि पूरे कार्यकाल में जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
धनाई ने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन के बाद जाखणीधार क्षेत्र का लंबे समय तक विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने प्रतिनिधित्व किया, लेकिन क्षेत्र को अपेक्षित संस्थान नहीं मिल सके। उन्होंने दावा किया कि अपने एकमात्र कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र में पॉलिटेक्निक, कोशियार पंपिंग योजना, एएनएम सेंटर, गैस गोदाम सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों और दर्जनों सड़कों के निर्माण एवं डामरीकरण को स्वीकृति दिलाई।
उन्होंने कहा कि कुछ जनप्रतिनिधि केवल चुनाव के समय ही जनता के बीच दिखाई देते हैं, जबकि वे लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने जनप्रतिनिधियों से उनके पांच वर्षों के कार्यों का हिसाब मांगें, क्योंकि जागरूक जनता ही क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा तय करती है।
बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य उर्मिला देवी, ग्राम प्रधान यशोदा देवी, प्रधान प्रतिनिधि रामदयाल रतूड़ी, नरोत्तम रतूड़ी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बालकृष्ण रतूड़ी, रामचंद्र रतूड़ी, शिवप्रसाद रतूड़ी, किशोरी लाल रतूड़ी, विशालमणि पांडेय, रविंद्र सेमवाल, गायक प्रसाद रतूड़ी, किशोरी लाल चमोली, खुशालमणि पालीवाल, जोरावर राम, विपिन रतूड़ी, प्रदीप पालीवाल, प्रियांशु रतूड़ी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!