ब्रेकिंग: पीआरडी जवान की संदिग्ध हालत में मौत

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 जून 2025: जिला मुख्यालय नई टिहरी में पीआरडी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान रोशन प्रसाद नौटियाल (38 वर्ष), पुत्र शांति प्रसाद नौटियाल, निवासी पुजारगांव, प्रतापनगर के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार, रोशन प्रसाद इन दिनों नई टिहरी में ड्यूटी पर तैनात थे। शनिवार सुबह उनका शव संदिग्ध अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेजा। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का संदेह जताया जा रहा है, लेकिन मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!