Ad image

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 जून 2025 । राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की नोडल अधिकारी श्रीमती मीना के नेतृत्व में एक विशेष योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में डॉ. सीमा पांडे ने प्रतिभागियों को प्राणायाम, कपालभाती, अनुलोम-विलोम, शांभवी मुद्रा, चक्रासन और सूर्य नमस्कार जैसे विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया। उन्होंने योग की तकनीकों को सरलता से समझाते हुए सभी को नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया। डॉ. शनोवर ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “योग भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर है, जो आज विश्व स्तर पर अपनी प्रासंगिकता सिद्ध कर चुका है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति में भी सहायक है।

“प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। नियमित योग अभ्यास से जीवन में संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मैं सभी से आह्वान करता हूँ कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएँ।

“कार्यक्रम में महाविद्यालय की सभी छात्राएँ, शिक्षकगण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस आयोजन ने सभी प्रतिभागियों में योग के प्रति जागरूकता और उत्साह को बढ़ावा दिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!