टिहरी/ऋषिकेश, 23 जून 2025 । कुनाउ पुल (थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र) के पास एक स्कूटी और चप्पल मिलने के बाद चीला नहर में डूबने की आशंका ने सनसनी फैला दी है। सूचना मिलने पर SDRF और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि 45 वर्षीय मुकेश कुमार छाबड़ा, निवासी क्वार्टर नंबर A-2667, IDPL, थाना कोतवाली ऋषिकेश, दिनांक 21 जून को दोपहर 12 बजे से लापता हैं। अगले दिन 22 जून को उनकी स्कूटी और जूते कुनाउ पुल के पास नहर किनारे बरामद हुए, जिससे उनके नहर में गिरने की आशंका गहराती जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर चीला नहर में सघन खोजबीन शुरू की है। इस अभियान में गुमशुदा व्यक्ति के परिजन भी मौजूद हैं।
SDRF लगातार क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही है। अभी तक व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिला है।
स्थिति पर नजर बनी हुई है, आगे की जानकारी जल्द दी जाएगी।




