ब्रेकिंग: लक्ष्मणझूला मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित, SDRF ने सुचारू किया रास्ता

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश । बैराज लक्ष्मणझूला मार्ग पर आज एक बड़ा पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

थाना लक्ष्मणझूला की सूचना पर SDRF की ढाल वाला टीम तुरंत मौके पर पहुंची और अपने कटिंग उपकरणों से पेड़ को हटाकर यातायात सुचारू किया। फंसे हुए यात्रियों ने SDRF टीम का आभार व्यक्त किया।

मौके पर वन विभाग को सुझाव दिया गया कि सड़क के आसपास खतरनाक पेड़ों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में जनहानि से बचा जा सके। गौरतलब है कि इस महीने इस मार्ग पर दूसरी बार पेड़ गिरने की घटना सामने आई है। फिलहाल, इस घटना में किसी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

अधिक जानकारी के लिए बने रहें…

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!