ऑल्टो कार दुर्घटना में चालक की मौत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 दिसम्बर। अभी अभी थाना छाम पर सूचना प्राप्त हुई की सांकरी से बेलगांव जाने वाले कच्चे मार्ग पर एक ऑल्टो कार UK09B-9733 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंची तो स्थानीय लोगों द्वारा बताया कि चालक मनवीर सिंह बुटोला पुत्र विशाल सिंह निवासी ग्राम सांकरी पटटी जुआ थाना छाम टिहरी गढ़वाल उम्र 40 वर्ष जो कार चला रहा था जिसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 250-200 मीटर नीचे खाई में गिर गई है। स्थानीय लोगों द्वारा घायल को सरकारी अस्पताल कमान लाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया।

मौके पर घायल चालक के परिजन भी मौजूद थे जिनके द्वारा 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसोड लाया गया जहां पर डॉक्टर द्वारा घायल चालक को मृत्यु घोषित किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!