जिलाधिकारी टिहरी ने फ्लाईबोर्ड जलक्रीड़ा गतिविधियों का किया उद्घाटन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बुधवार को कोटी कालोनी पहुंचकर बोटिंग प्वाइंट का निरीक्षण और फ्लाई बोर्ड जलक्रीड़ा गतिविधियों का उद्घाटन किया। उन्होंने बोटिंग प्वाइंट पर पर्यटकों की सुविधा के लिए मोबाइल टॉयलेट और पीने के पानी की व्यवस्था करने के निर्देश पर्यटन और टाडा के अधिकारियो को दिये।

डीएम टिहरी

इसके साथ ही जल स्तर नीचे होने की स्थिति में पर्यटकों द्वारा अलग-अलग जगह से झील में आगमन को बंद करने हेतु येलो टेप लगाने तथा विभिन्न जगह पर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश पुलिस और डीटीडीओ को दिए। जिलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी को बोटिंग प्वाइंट पर सुरक्षा के दृष्टिगत श्रव्य संदेश की सुविधा सुनिश्चित करने, अवकाश के दिनों में स्वयं सेवक के जवानों को तैनात करने तथा सभी जलक्रीड़ा गतिविधियों के सेफ्टी ऑडिट कराने को कहा गया और निरंतर साफ सफाई से निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसएसपी आयुष अग्रवाल, सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एडीएम अवधेश कुमार, जिलाध्यक्ष उदय रावत सहित बोट यूनियन के लोग एवं अन्य अधिकारीगण और जनमानस मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!