Ad image

डीएम ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर दिए ये निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 जून 2025, सोमवार जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस–2025’ की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर सुभाष कुमार ने बताया कि आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने के लिए प्रताप इंटर कॉलेज में सभी तैयारियों के लिए डॉक्टर सत्यवीर सिंह रावत व डॉक्टर सिद्धी मिश्रा को जिम्मेदारी दी गयी है।

जिलाधिकारी टिहरी ने सभी संबंधित विभाग को योग दिवस को सफल बनाने हेतु सभी आवश्यक कार्य संबंधी तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने योग स्थल हेतु योगा मैट, टी शर्ट, बैनर/ पोस्टर, साफ सफाई आदि उपलब्धता के भी निर्देश संबंधितों को दिये। साथ ही जिला में कार्यरत सभी कर्मचारी और अधिकारी को इस दिवस पर पूर्ण रूप से उपस्थित रहने को कहा। साथ ही नगर पालिका को आदेश दिए गए कि अपनी गाड़ियों में श्रव्य संदेश द्वारा जनता को लगातार जागरूक करते रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!