अमिताभ बच्चन ने दुआओं के लिए फैन्स को किया शुक्रिया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 14 जुलाई 2020

मुंबई: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से नानावटी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। वहीं अभिषेक का भी इलाज चल रहा है। इस बीच दुनियाभर से उनके फैन्स उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। बेसुमार दुआओं के चलते अमिताभ बच्चन ने कहा कि मैं नतमस्तक हूँ, आपका सुक्रिया।

अमिताभ ने सोमवार को अपने ट्वीट में लिखा, ”प्रार्थनाओं, सदभावनाओं की मूसलाधार बारिश ने स्नेह रूपी बंधन का बांध तोड़ दिया है; बह गया, तर कर दिया मुझे इस अपार प्यार ने, मेरे एकाकीपन के अंधेरे को जो तुमने, प्रज्वलित कर दिया है। व्यक्तिगत आभार मैं व्यक्त न कर पाउंगा, बस शीश झुकाके नत मस्तक हूं मैं।”

यही नहीं बिग बी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए देश में कई जगहों पर महामृत्युंजय जप व पूजा- अर्चना भी की जा रही है वहीं, उन्होंने लोगों द्वारा मिल रही दुआओं का सोशल मीडिया पर स्वागत किया है और कहा कि मैं इसके लिए आपका सुक्रिया करता हूँ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!