गंगा दशहरा पर्व पर कालिंका डोली का गजा में भव्य स्वागत, घंटाकर्ण धाम में महायज्ञ संपन्न

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें
  • डीपी उनियाल गजा

टिहरी गढ़वाल। गंगा दशहरा पर्व के पावन अवसर पर घंटाकर्ण धाम, घंडियाल डांडा में आयोजित दस दिवसीय महायज्ञ का विधिवत समापन हवन, पूजा-अर्चना और भंडारे के साथ हुआ। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और मंदिर प्रांगण में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं।

महायज्ञ समापन के पश्चात कालिंका देवी (बटखेम) की डोली सैकड़ों भक्तों के साथ गजा पहुंची। यहां भक्तों ने कलश यात्रा निकालकर व माल्यार्पण कर डोली का भव्य स्वागत किया। डोली के गजा आगमन पर नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, मान सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह नेगी, रविंद्र सिंह विष्ट, भारती चौहान, कृष्णा चौहान, रंजना चौहान सहित अनेक श्रद्धालुओं ने डोली उपासकों सुधीर बैलवाल, संजय उनियाल व सचिदानंद उनियाल का अभिनंदन किया।

कालिंका देवी के दर्शन के लिए गजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत देवी डोली सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ घंटाकर्ण धाम पहुंची, जहां मंदिर समिति के विजय प्रकाश विजल्वाण, अशोक विजल्वाण, ईश्वरी विजल्वाण, दीपक विजल्वाण और बुद्धि सिंह रावत सहित अन्य सदस्यों ने देवडोली का स्वागत किया।

महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप दाल-भात वितरित किया गया, जो रसोइयों द्वारा प्रेमपूर्वक तैयार किया गया था। आयोजन में दीपक विजल्वाण, रिटायर्ड सूबेदार मनजीत सिंह नेगी, नरेंद्र विजल्वाण, हिमांशु विजल्वाण, पंडित मनोहर लाल, प्रशांत, दर्शन लाल सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं से ओत-प्रोत यह आयोजन स्थानीय जनता के लिए भक्ति, समर्पण और एकता का अद्भुत उदाहरण रहा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!