उद्योग व्यापार मंडल टिहरी ने नवनियुक्त डीएम का किया स्वागत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 18 जून 2025 । उद्योग व्यापार मंडल के एक शिष्टमंडल ने टिहरी जनपद की नवनियुक्त जिलाधिकारी महोदया से भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर संगठन की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी को क्षेत्र की महत्वपूर्ण मांगों से संबंधित एक मांग पत्र भी सौंपा। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग (बाटा घाट से मलेथा तक) सड़क विस्तारीकरण योजना के तहत चंबा, नई टिहरी और भागीरथीपुरम बाजारों को यथावत रखते हुए सड़क चौड़ीकरण के लिए समरेखण स्वीकृति की मांग की गई। साथ ही, कोटी कॉलोनी से नई टिहरी तक रोपवे निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृत कराने का अनुरोध किया गया।शिष्टमंडल में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश डोभाल, प्रदेश संयुक्त महामंत्री अतीक अहमद, जिला संगठन मंत्री रामलाल नौटियाल, नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भगवान सिंह रावत, महामंत्री मनोज चमोली, तौफिक अहमद, मोहम्मद असगर और जिला उपभोक्ता फोरम की पूर्व सदस्य श्रीमती सुषमा उनियाल शामिल रहे।

उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी से क्षेत्र के विकास और व्यापारिक हितों को बढ़ावा देने के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!