राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय द्वारा संबद्धता विस्तार हेतु निरीक्षण सम्पन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 19 जून 2025 । राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में सत्र 2025-26 के लिए श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय द्वारा गठित पैनल ने संबद्धता विस्तार के लिए निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में प्रोफेसर अधीर कुमार (हिंदी विभाग), प्रोफेसर प्रशांत कुमार (समाजशास्त्र विभाग), प्रोफेसर अशोक मंदौला (अर्थशास्त्र विभाग), श्री ललित मोहन शर्मा (ऋषिकेश परिसर), प्रोफेसर छाया चतुर्वेदी (प्राचार्य, पावकी महाविद्यालय), और अधिशासी अभियंता (पीडब्ल्यूडी) शामिल रहे।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने पैनल का हार्दिक स्वागत किया। पैनल ने महाविद्यालय में उपलब्ध सामग्री, उपकरणों और अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया और उनकी गुणवत्ता व व्यवस्था पर संतुष्टि व्यक्त की। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह निरीक्षण महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और बुनियादी ढांचे को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!