Ad image

चारधाम यात्रियों की पहली पसंद बना केंपटी वॉटर फॉल: वीकेंड पर उमड़ रही भीड़

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 23 जून 2025 । चारधाम यात्रा के दौरान थकान मिटाने और प्रकृति की गोद में सुकून पाने के लिए यात्री और पर्यटक टिहरी गढ़वाल के मशहूर केंपटी वॉटरफॉल का रुख कर रहे हैं। ठंडे झरने में डुबकी लगाकर जहां यात्री अपनी थकान दूर कर रहे हैं, वहीं स्थानीय पहाड़ी फल और व्यंजनों का स्वाद भी उनकी यात्रा को यादगार बना रहा है।गर्मियों की छुट्टियों और वीकेंड के चलते केंपटी वॉटरफॉल पर्यटकों से गुलजार हो रहा है।

चारधाम तीर्थ यात्रा के दौरान कैंपटी में थकान मिटाते पर्यटक

यमुनोत्री और गंगोत्री की यात्रा पूरी कर लौट रहे चारधाम यात्री और मसूरी घूमने आए पर्यटक इस खूबसूरत झरने की सैर का आनंद ले रहे हैं। बीते शनिवार को हजारों की संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे, जहां ऊंची पहाड़ियों से गिरता झरना और प्राकृतिक सौंदर्य उन्हें मंत्रमुग्ध कर रहा था। पर्यटक स्थानीय पहाड़ी फल जैसे आड़ू, चुलु, पुलम और मक्की के भुट्टे का लुत्फ उठाते नजर आए।

महाराष्ट्र के नासिक से आए पर्यटक नंदकुमार वाग ने उत्साह के साथ कहा, “केंपटी वॉटरफॉल का नजारा दिल को छू लेने वाला है। यहां की व्यवस्था बेहद व्यवस्थित है, और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लाजवाब है। यह जगह न केवल तरोताजा करती है, बल्कि पौष्टिक भोजन का अनुभव भी देती है।”स्थानीय व्यवसायी सिकंदर रावत ने बताया कि चारधाम यात्रा के साथ-साथ वीकेंड पर मसूरी, धनोल्टी और केंपटी वॉटरफॉल जैसे पर्यटक स्थलों पर भीड़ बढ़ रही है। उन्होंने कहा, “शनिवार और रविवार को यहां 3,000 से अधिक पर्यटक पहुंच रहे हैं, जिससे होटल, कॉटेज और स्थानीय दुकानदारों का कारोबार जोरों पर है।”

केंपटी वॉटरफॉल न केवल प्राकृतिक सौंदर्य का खजाना है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे रहा है। यह स्थान यात्रियों और पर्यटकों के लिए एक आदर्श ठिकाना बन गया है, जहां वे प्रकृति, स्वाद और सुकून का अनूठा संगम अनुभव कर रहे हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!