राहुल गांधी के जन्मदिन पर महिला कांग्रेस ने बांटे सेनेटरी नैपकिन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 जून 2025। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर महिला कांग्रेस की टिहरी इकाई ने बौराडी टीनशैड में “प्रियदर्शिनी उड़ान योजना” के तहत गरीब महिलाओं और बालिकाओं को मुफ्त सेनेटरी नैपकिन वितरित किए।

जिला अध्यक्ष आशा रावत के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया गया। आशा रावत ने कहा, “राहुल गांधी जी के विचार हमें समाज के कमजोर वर्गों के लिए काम करने की प्रेरणा देते हैं।”

कार्यक्रम में शगुफ्ता प्रवीन, ममता उनियाल, अनिता शाह, गंगा देवी, सलोनी, मधु, प्रियंका आदि ने हिस्सा लिया। यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। महिला कांग्रेस ने भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने का संकल्प लिया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!