Ad image

सौगात: नैखरी महाविद्यालय बनेगा श्रीदेव सुमन विवि का तीसरा परिसर

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ के युवाओं को बड़ी सौगात दी है। शनिवार को टिहरी दौरे पर पहुंचे सीएम ने नैखरी महाविद्यालय को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का परिसर बनाने की घोषणा की। बताते चलें कि श्रीदेव सुमन के अभी तक दो परिसर हैं। इनमें पहला कैंपस गोपेश्वर तो दूसरा कैंपस ऋषिकेश में है। अब तीसरा कैंपस नैखरी महाविद्यालय में होगा।

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की 10 जून 2021 को कुलपति डाॅ पीपी ध्यानी की अध्यक्षता में संपन्न पांचवी कार्य परिषद की बैठक में टिहरी जनपद और हरिद्वार जनपद में एक-एक महाविद्यालय को विश्वविद्यालय का परिसर बनाने के लिए कार्य परिषद ने अनुमोदन किया था। कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैखरी महाविद्यालय को विश्वविद्यालय का परिसर बनाने की घोषणा, अन्य घोषणाओं के साथ,  की। 

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से अभी तक 168 कालेज संबद्ध हैं, जिसमें से 114 निजी कालेज और 54 राजकीय महाविद्यालय हैं। इन कालेजों में एक लाख से अधिक छात्र अध्यनरत हैं। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ पीपी ध्यानी ने बताया कि वे मुख्य मंत्री जी की इस घोषणा का स्वागत करते हैं।  

उन्होंने कहा कि जैसे ही शासनादेश जारी होगा, वह नैखरी महा विद्यालय का भ्रमण करेंगे और महाविद्यालय के उच्चीकरण व सुदृढ़ीकरण हेतु प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित करेंगे। साथ ही साथ, महाविध्यालय में रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की भी शुरुवात कराई जाएगी ताकि छात्र छात्राओं को रोजगार भी प्राप्त हो सके। नैखरी महाविद्यालय को पहाड़ का आदर्श व उत्कृष्ट परिसर बनाए जाने हेतु हर संभव प्रयास किया जाएगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!