विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में पौधरोपण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 5 जून 2025: राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना, नमामि गंगे और रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस वर्ष की थीम ‘एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन’ पर विशेष जोर देते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की नोडल अधिकारी श्रीमती मीना द्वारा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया और पर्यावरण दिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता व संगोष्ठी करवायी ।इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्य स्वयंसेवियो द्वारा किया गया।श्रीमती मीना ने छात्रों से प्लास्टिक और पॉलिथीन का उपयोग बंद करने की अपील की और पौधरोपण तथा पेड़ों की देखभाल के महत्व पर बल दिया।

प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण आज विश्व की सबसे बड़ी पर्यावरणीय चुनौतियों में से एक है, जिससे निपटने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग, असामान्य मौसम परिवर्तन और विलुप्त होते जीवों की संख्या के माध्यम से पर्यावरण संकट के गंभीर परिणामों की ओर ध्यान आकर्षित किया।

नमामि गंगे कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ मीनाक्षी ने माइक्रोप्लास्टिक के खतरों पर चर्चा करते हुए बताया कि यह न केवल जानवरों के लिए बल्कि मानव स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक प्राकृतिक रूप से नष्ट नहीं होता, जिससे इसका प्रदूषण निरंतर बढ़ रहा है।

डा ईरा सिंह द्वारा स्वयंसेवियों को पॉलिथीन इस्तेमाल न करने पर शपथ दिलाई गई। डॉ सनोवर के द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ निरंजन शर्मा, डॉ ईरा सिंह, डॉ सीमा पांडे, डॉ सनोवर और डॉ संगीता बिजलवान जोशी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। इस आयोजन के माध्यम से महाविद्यालय ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और छात्रों को इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर संवेदनशील बनाने का प्रयास किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!