पर्यावरण संरक्षण में जन सहभागिता अनिवार्य : कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 8 जून 2025। कैबिनेट मंत्री एवं नरेन्द्रनगर विधायक सुबोध उनियाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं, बल्कि इसके लिए जन सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। वे गजा में एक निजी कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर जुलाई में मनाए जाने वाले हरेला पर्व तक व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। सभी सरकारी कार्यालयों और विद्यालयों में फलदार और छायादार पौधे लगाए जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति को एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि पौधों को जीवित रखना ही वास्तविक पर्यावरण सेवा है। विकास और पर्यावरण में संतुलन बनाए रखना समय की मांग है, क्योंकि बढ़ता प्रदूषण और हिमालयी ग्लेशियरों का खतरा जीवन के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रशासक फकोट राजेन्द्र सिंह भंडारी, भाजपा जिला पूर्व मंत्री गजेंद्र सिंह खाती, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश रावत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद मंत्री जखोली (क्वीली) में एक धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हुए।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!