सेवा, सुरक्षा और स्वास्थ्य: एसडीआरएफ का निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जॉलीग्रांट में संपन्न

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून 28 जून 2025 । “फिट इंडिया मिशन” के तहत जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और रोगों की शीघ्र पहचान को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तराखंड एसडीआरएफ ने आज अपने वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट में प्रातः 09:30 से अपराह्न 02:30 बजे तक एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।

सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस शिविर ने जनकल्याण के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।शिविर में हिमालयन हॉस्पिटल, जॉलीग्रांट के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम, जिसमें डॉ. सिद्धार्थ (फिजिशियन), डॉ. तान्या (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. शिवानी और डॉ. तान्या (स्त्री रोग विशेषज्ञ) शामिल थे, ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। बौंठियाल पैथोलॉजी लैब की टीम ने रक्त जांच जैसे आवश्यक परीक्षणों को अंजाम दिया।

इस शिविर में 160 से अधिक एसडीआरएफ कार्मिकों, उनके परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया, जिन्हें निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, जांच और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। यह पहल न केवल स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने में कारगर रही, बल्कि स्थानीय समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण सहायता भी साबित हुई।

कार्यक्रम के समापन पर सेनानायक श्री यदुवंशी ने चिकित्सकों को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके योगदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “एसडीआरएफ न केवल आपदा प्रबंधन में अग्रणी है, बल्कि सामाजिक कल्याण और जनस्वास्थ्य के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी को पूरे समर्पण से निभा रही है।”

यह चिकित्सा शिविर एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस की “सेवा, सुरक्षा और स्वास्थ्य” की भावना को दर्शाता है, जो आपदा प्रबंधन के साथ-साथ समाज के कल्याण में अपनी सक्रिय भूमिका को रेखांकित करता है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!