ब्रेकिंग: ऋषिकेश में गंगा नदी में छलांग लगाने वाले 63 वर्षीय राजकिशोर गुप्ता की तलाश जारी

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश । आज शाम करीब 4 बजे कोतवाली ऋषिकेश के अंतर्गत 72 सीडी के पास एक 63 वर्षीय व्यक्ति, राजकिशोर गुप्ता, निवासी काले की ढाल, ऋषिकेश, ने गंगा नदी में छलांग लगा दी।

सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और जल पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ा हुआ होने के कारण राजकिशोर गुप्ता का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। SDRF की टीम सभी संभावित स्थानों पर गहन तलाशी अभियान चला रही है। परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

इसके साथ ही, अन्य लापता व्यक्तियों की तलाश भी जारी है, जिनके परिजन आज थाना लक्ष्मणझूला पहुंचे थे। SDRF और जल पुलिस की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Share This Article
error: Content is protected !!