टिहरी पुलिस सतर्क– ईद पर्व को लेकर जनपद में सघन चेकिंग अभियान जारी

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पुलिस लाइन में वृक्षारोपण किया

टिहरी गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के दिशा-निर्देश पर टिहरी जनपद में आगामी ईद पर्व के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि रखने और संदिग्ध व्यक्ति, वाहन तथा वस्तुओं की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

6 जून 2025 को सीओ टिहरी श्रीमती ओशिन जोशी के नेतृत्व में नई टिहरी के डाइजर, बौराड़ी, भागीरथी पुरम, कोटि, पीपल डाली और कोटेश्वर क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया।

नरेंद्रनगर में सीओ सुरेन्द्र भंडारी एवं थाना प्रभारी जी.डी. भट्ट द्वारा चेकिंग की गई। चंबा क्षेत्र के कृष्णा तिराह में सीओ महेश लखेड़ा के नेतृत्व में जांच अभियान हुआ। इसके अतिरिक्त कीर्तिनगर के मलेथा और सुपाणा, लंबगांव के चावड़गाड़, कैंपटी बाजार, थत्युड़, देवप्रयाग और मुनि की रेती क्षेत्रों में भी चेकिंग की गई। पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इसी दिन पुलिस लाइन चंबा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल द्वारा फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को प्रकृति से जुड़ने और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एडिशनल एसपी जे.आर. जोशी और सीओ टिहरी श्रीमती ओशिन जोशी ने भी पौधारोपण किया। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक अमित कुमार सहित पुलिस लाइन के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!