टिहरी पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत के नेतृत्व में चलाया वृक्षारोपण और ‘प्लास्टिक मुक्त’ अभियान

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 05 जून 2025। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगरपालिका परिषद टिहरी ने अध्यक्ष मोहन सिंह रावत के नेतृत्व में स्व. राकेश सेमवाल वन वाटिका में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘Beat Plastic Pollution Globally’ थीम के तहत शपथ ली गई और उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से कपड़े के थैले वितरित किए गए।

कार्यक्रम में पालिका सभासदों श्रीमती सीमा नेगी, श्रीमती उर्मिला राणा, डॉ. प्रीति पोखरियाल, श्रीमती रितु भूषण, श्री विनीत उनियाल, श्री प्रवेश चौहान, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, पालिका कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस अवसर पर “Plastic Out – Fabric In” का संदेश जोर-शोर से दिया गया। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जूनियर साइंटिस्ट श्रीमती नेहा बिजलवान भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

नगरपालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने सभी नगरवासियों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं, प्लास्टिक का उपयोग बंद करें, अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और टिहरी को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा, “पर्यावरण हमारी धरोहर है, इसे बचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।

“यह आयोजन न केवल पर्यावरण जागरूकता को बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि स्थानीय समुदाय को एकजुट कर प्लास्टिक मुक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!