ब्रेकिंग न्यूज़ | ऋषिकेश में देर रात बड़ा हादसा: दो ट्रकों की टक्कर में आग लगने से दो चालकों की मौत, एक घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश में देर रात करीब 2 बजे RTO ऑफिस के पास एक ट्रोला और बोरिंग मशीन से भरे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रोला में आग लग गई, जिससे उसमें सवार चालक की जलकर मौत हो गई। वहीं, दूसरे ट्रक के चालक की भी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ जिसे SDRF और पुलिस टीम द्वारा तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर यूनिट द्वारा आग पर काबू पाया गया, जबकि SDRF ने शवों को बाहर निकालकर पुलिस को सौंपा।

दोनों वाहनों के मालिकों की पहचान की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!