ब्रेकिंग न्यूज: रूस में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, जापान तक पहुंचीं सुनामी की लहरें, कई देशों में अलर्ट जारी

Garhninad
2 Min Read
खबर को सुनें

1952 के बाद का सबसे शक्तिशाली भूकंप, रूस में भूकंप से दहला सुपर मार्केट

जापान में सुनामी का अलर्ट, लगभग 9 लाख लोग खतरे की जद में

नई दिल्ली। रूस के कमचटका प्रायद्वीप में बुधवार को सुबह 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जिससे पूरे प्रशांत क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, यह 1952 के बाद का सबसे शक्तिशाली भूकंप है। इसके तुरंत बाद जापान, अमेरिका, न्यूज़ीलैंड, फिलीपींस, इक्वाडोर और हवाई में सुनामी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने चेतावनी दी है कि रूस और इक्वाडोर के तटीय इलाकों में 3 मीटर तक ऊंची समुद्री लहरें उठ सकती हैं। कमचटका तट पर पूरे दिन 5.4 से 6.9 तीव्रता तक के कम से कम 6 आफ्टरशॉक्स दर्ज किए गए हैं।

स्थिति बेहद गंभीर मानी जा रही है, क्योंकि यह भूकंप समुद्र के भीतर गहराई में आया, जिससे सुनामी की संभावना और अधिक बढ़ गई है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को ऊंचाई वाले स्थानों पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और आपातकालीन दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। अभी तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हालात पर नजर रखी जा रही है।

जापान में समुद्र 7 फिट से ऊंची लहरें हिलोरें मार रही हैं। चीन में भी खतरा बरकरार है। दुनिया के कई देशों में सुनामी अलर्ट मोड में हैं। कई तटीय इलाकों को खाली किया जा रहा है। चीन और जापान से लगे देशों को खतरा बरकरार।

👉 ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।

Share This Article
error: Content is protected !!