ब्रेकिंग: डोबरा चांठी के पास पिकअप वाहन खाई में गिरा, SDRF ने चालक को खाई से सुरक्षित निकाला

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 05 जुलाई 2025 । आज तड़के करीब 12:20 बजे डोबराचांठी के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

पुलिस चौकी कोटी कॉलोनी से मिली सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में SDRF की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। रात्रि के अंधेरे और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद SDRF और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वाहन में सवार एकमात्र व्यक्ति, चालक रमेश रावत (35 वर्ष, निवासी ग्राम डांग, भल्डियाना, टिहरी गढ़वाल) को SDRF ने गहरी खाई से सुरक्षित निकाल लिया। चालक को प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

SDRF के इस त्वरित और साहसिक प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!