Ad image

कांग्रेस शिष्टमंडल ने डीएम से की मुलाकात, पंचायत चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी, गढ़वाल 19 जुलाई। जिला कांग्रेस कमेटी के एक शिष्टमंडल ने जिलाध्यक्ष राकेश राणा के नेतृत्व में शनिवार को जिलाधिकारी टिहरी से मुलाकात की। शिष्टमंडल ने जिले की प्रशासनिक और चुनावी स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए पंचायत चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कई स्थानों पर रिटर्निंग अधिकारियों ने सत्ता पक्ष के पक्ष में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाते हुए विपक्षी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त किए। खास तौर पर जौनपुर ब्लॉक की भुतसी जिला पंचायत सीट का मामला उठाते हुए कहा गया कि एक महिला प्रत्याशी का नामांकन गलत तरीके से रद्द किया गया, जिसे बाद में उच्च न्यायालय से राहत मिली।

शिष्टमंडल ने पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग करते हुए जिलाधिकारी से उचित कार्रवाई का आग्रह किया।

इस दौरान शांति प्रसाद भट्ट, ज्योति प्रसाद भट्ट, आनंद सिंह बेलवाल, जयवीर सिंह रावत, आशा रावत, देवेंद्र नौडियाल, ममता उनियाल, नवीन सेमवाल सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!