Ad image

जिला स्तरीय नशामुक्ति समिति की बैठक सम्पन्न, अवैध मादक पदार्थों पर सख्ती के निर्देश

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को देर शाम एनडीपीएस एक्ट के तहत नशामुक्ति के उद्देश्य से गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में नशामुक्ति को लेकर किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई। एडीएम ने संबंधित विभागों से अवैध रूप से हो रही अफीम, खस-खस और पोस्त की खेती को रोकने तथा नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

उन्होंने जिला मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की बैठक आयोजित करने, नशामुक्ति केंद्र के लिए चिन्हित स्थल का भौतिक निरीक्षण करने, मानस नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 का प्रचार-प्रसार करने और संयुक्त रूप से छापेमारी कर चालान की कार्रवाई बढ़ाने के निर्देश दिए।

पुलिस विभाग से संगीता शर्मा ने बताया कि नशामुक्त पखवाड़ा अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थानों द्वारा 36 जागरूकता कार्यक्रम, 27 गोष्ठियां, 305 पोस्टर, 42 बैनर और एक-एक रैली, मैराथन, नुक्कड़ नाटक, कैंप और शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। जुलाई माह में चंबा, नरेंद्रनगर और मुनिकीरेती थाना क्षेत्रों में एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा छह अभियुक्तों से 703 ग्राम चरस और 21.50 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

जून माह में शिक्षण संस्थानों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाकर 126 चालान किए गए और ₹12,700 का शमन शुल्क वसूला गया।

वन विभाग की एसडीओ रश्मि ध्यानी ने बताया कि फॉरेस्ट एरिया में मादक पदार्थों की खेती का कोई मामला सामने नहीं आया है। सीएमओ कार्यालय की मनोवैज्ञानिक डॉ. रीना सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत लगातार काउंसलिंग और जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी ने बताया कि पखवाड़ा अभियान के दौरान मैराथन, बैडमिंटन, योगा, वृक्षारोपण और शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। रॉड्स संस्था के जे.पी. बडोनी ने जानकारी दी कि जनपद में अब तक लगभग 250 नशामुक्त विवाह संपन्न हुए हैं, जिन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही युवाओं से नशामुक्ति संकल्प पत्र भरवाए जा रहे हैं।

बैठक में एसडीएम संदीप कुमार, क्षयरोग अधिकारी डॉ. जे.एस. भंडारी सहित अन्य अधिकारी भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!