टिहरी गढ़वाल 16 सितम्बर। । राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में बुधवार को कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम के तहत SBI Payments एवं Hitachi के संयुक्त तत्वावधान में प्लेसमेंट एवं करियर अवसरों पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों, प्लेसमेंट प्रक्रिया, साक्षात्कार की तैयारी और बदलती तकनीक के अनुरूप आवश्यक कौशलों की जानकारी दी गई।
SBI Payments एवं Hitachi के अधिकारी प्रदीप प्रजापति ने डिजिटल भुगतान के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए UPI सहित आधुनिक डिजिटल भुगतान प्रणालियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तकनीकी विकास के साथ डिजिटल लेन-देन ने भुगतान प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक और तेज बनाया है।
SBI शाखा टिहरी के अधिकारी योगेश्वर चौहान ने बैंकिंग क्षेत्र में करियर की संभावनाओं तथा IBPS, SBI और RBI की प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में उपलब्ध पदों, आवश्यक योग्यताओं और कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. शनोवर ने कहा कि विद्यार्थियों को रोजगार के बदलते अवसरों से जोड़ने के लिए महाविद्यालय में इस तरह की गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित की जानी चाहिए। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और प्लेसमेंट के लिए साक्षात्कार भी दिए। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को संचार कौशल, आत्मविश्वास और साक्षात्कार की तैयारी से संबंधित व्यावहारिक सुझाव दिए।
कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ. संगीता बिजलवान जोशी एवं डॉ. मीनाक्षी ने किया। इस अवसर पर डॉ. ईरा सिंह, डॉ. मीना, डॉ. ममता सहित शिक्षणेत्तर कर्मचारी सुरवीर सिंह, मनीषा, दीपक, पंकज एवं हितेश मौजूद रहे। महाविद्यालय प्रशासन ने SBI Payments एवं Hitachi के अधिकारियों का आभार जताया।
प्लेसमेंट कार्यशाला में विद्यार्थियों को रोजगार और डिजिटल पेमेंट की दी जानकारी

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



