डीएम ने वन भूमि हस्तांतरण मामलों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में टिहरी, घनसाली व कीर्तिनगर क्षेत्र की वन भूमि हस्तांतरण व क्षतिपूरक वृक्षारोपण से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि परियोजना प्रस्ताव के प्रारंभिक चरण में ही राजस्व रिकॉर्ड व भूमि प्रकार का प्रमाण पत्र तैयार करें तथा वन विभाग से डीएसएस डेंसिटी रिपोर्ट संलग्न कराना सुनिश्चित करें, ताकि समयबद्ध प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।

वन विभाग को निर्देशित किया गया कि अधीनस्थ अधिकारियों के साथ एक ही दिन में सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएं। एसडीएम स्तर से भी समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

विधानसभा देवप्रयाग के अमोली-धौलंगी मोटर मार्ग के वन भूमि हस्तांतरण प्रस्ताव के पुनः परीक्षण के निर्देश एसडीएम कीर्तिनगर को दिए गए। घनसाली क्षेत्र की अन्य सड़क परियोजनाओं और प्रतापनगर की घोषणाओं में शामिल मोटर मार्गों व डोबरा-चांठी पुल से लंबगांव तक डामरीकरण कार्य हेतु भी आवश्यक भूमि व वृक्षारोपण संबंधी निर्देश जारी किए गए।

बैठक में डीएफओ पुनीत तोमर, एडीएम ए.के. सिंह, एसई मनोज बिष्ट, एसडीएम संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!