Ad image

राजकीय पीजी कॉलेज नई टिहरी की कंचन ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर रचा इतिहास

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 22 जुलाई 2025। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी के समाजशास्त्र विभाग की छात्रा कंचन ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा आयोजित जून 2025 की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) उत्तीर्ण कर महाविद्यालय और विभाग का नाम रोशन किया है। कंचन समाजशास्त्र विषय की पहली छात्रा हैं, जिन्होंने यह प्रतिष्ठित परीक्षा पास की है।

समाजशास्त्र विभाग की प्रभारी डॉ. तनु मित्तल ने कंचन की इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए कहा कि उसकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास ने यह सफलता संभव बनाई। उन्होंने इसे विभाग के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया और कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मणिकांत शाह और डॉ. सोबन सिंह ने भी कंचन को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे समाजशास्त्र जैसे विषय को गंभीरता से लेकर उसे कैरियर निर्माण का सशक्त माध्यम बनाएं।

प्राध्यापकों ने बताया कि विभाग निरंतर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, शोध और प्रतियोगी परीक्षाओं की दिशा में मार्गदर्शन देता है। कंचन की सफलता इस बात का प्रमाण है कि सही दिशा, समर्पण और मार्गदर्शन के साथ कोई भी छात्र ऊँचाइयाँ छू सकता है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!