मानव एकता दिवस के उपलक्ष में निरंकारी मिशन ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। संत निरंकारी सतसंग भवन बौराड़ी नई टिहरी में संत निरंकारी मिशन नरेंद्रनगर शाखा द्वारा आयोजित मानव एकता दिवस के उपलक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर मिशन से जुड़े लोगों ने नशा मुक्ति पर जोर देते हुए नशा मुक्त समाज बनाए जाने पर जोर दिया।

इस मौके पर मिशन संयोजक कल्याण सिंह नेगी ने कहा कि 24 अप्रैल 1980 को बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज ने मानवता के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था। इसलिए हर वर्ष 24 अप्रैल को मानवता दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

उन्होंने कहा कि बाबा हरदेव महाराज ने कहा था कि रक्त नाड़ियों में बहे नालियों में नहीं। साथ ही उन्होंने रक्त दे रहे लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों का आयोजन जरूरी है, जिससे एक यूनिट से लोगों की जान बच सकेगी। 

इस दौरान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!