Ad image

कांवड़ यात्रा में प्रशासन की व्यवस्थाओं की कांवड़ियों ने की सराहना

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

सुलभ ट्रैफिक और व्यापक इंतजामों से कांवड़ यात्रा बनी सुगम

पैदल कांवड़ियों ने डाक कांवड़ियों से की शांति बनाए रखने की अपील

टिहरी गढ़वाल, 11 जुलाई। जिला टिहरी गढ़वाल से होकर गुजर रही कांवड़ यात्रा अब अपने दूसरे चरण में पहुंच चुकी है। इस चरण में गंगोत्री और नीलकंठ की ओर बम-बम भोले के जयघोष के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल और डाक कांवड़ के माध्यम से आगे बढ़ रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से किए गए समुचित इंतजामों की कांवड़ यात्रियों ने खुले दिल से सराहना की है।

गंगोत्री से गंगाजल लेकर लौट रहे फरीदाबाद निवासी जितेंद्र नागर ने बताया कि उत्तरकाशी से लेकर टिहरी जिले की सीमा तक प्रशासन की व्यवस्थाएं धरातल पर प्रभावी रूप से दिख रही हैं। सभी प्रमुख स्थानों पर शौचालय, पेयजल, रेट लिस्ट युक्त होटल, पार्किंग, साइनेज, स्ट्रीट लाइट, रूट डायवर्जन, कूड़ेदान और मोबाइल टॉयलेट जैसी व्यवस्थाएं यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए की गई हैं।

इसी प्रकार अलवर से आई शिवराम कांवड़ टोली ने कहा कि गंगोत्री से लौटते समय टिहरी जिले के भीतर उन्हें हर स्थान पर प्रशासन का सहयोग मिला। विशेष रूप से सुरक्षा, मार्गदर्शन और साफ-सफाई की व्यवस्था से वे संतुष्ट दिखे।

लक्ष्मण झूला, राम झूला, चंद्रभागा तिराहा और भद्रकाली तिराहा जैसे प्रमुख स्थलों पर पुलिस की कैनोपी लगाई गई हैं, जहां से यात्रियों को सुरक्षा, सहायता और कांवड़ मार्ग से संबंधित जानकारी दी जा रही है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने हेतु नो-पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

कांवड़ियों ने यह भी बताया कि सुलभ यातायात व्यवस्था के कारण उन्हें जाम जैसी समस्या से जूझना नहीं पड़ा, जिससे यात्रा का अनुभव और भी सुखद रहा। पैदल कांवड़ियों ने डाक कांवड़ियों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सभी को मिलकर इस आध्यात्मिक यात्रा को शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न कराना चाहिए।

जिला प्रशासन द्वारा की गई इन प्रभावी व्यवस्थाओं के चलते कांवड़ यात्रा सुगमता और शांति से अपने अगले चरण की ओर बढ़ रही है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!