Ad image

SDRF को मिला 18 वर्षीय गौरी का शव, मां की तलाश जारी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 11 जुलाई 2025 । ऋषिकेश राम तपस्थली, ब्रह्मपुरी में गंगा नदी के तेज बहाव में डूबी मां-बेटी की घटना में आज एसडीआरएफ टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। गंगा में सर्च ऑपरेशन के दौरान आज पशुलोक बैराज से 18 वर्षीय गौरी का शव बरामद किया गया है।

एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवान ने बताया कि गौरी, मनीष उपाध्याय की पुत्री थी, जो मध्य प्रदेश के कैलाश रस, मोरियाना से रामकथा में भाग लेने परिवार सहित ब्रह्मपुरी आई थी। शव की शिनाख्त परिजनों द्वारा कर ली गई है, जिसे स्थानीय पुलिस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

हालांकि, गौरी की मां मनू उपाध्याय का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। SDRF की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!