Ad image

ब्रह्मपुरी में गंगा नदी में बहीं दो महिलाएं, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | 09 जुलाई 2025 | टिहरी गढ़वाल। आज सुबह राम तपस्थली, ब्रह्मपुरी में उस समय हड़कंप मच गया जब गंगा के तेज बहाव में दो महिलाएं बह गईं। घटना सुबह करीब 6:30 बजे की है, जब मध्य प्रदेश के मोरियाना, कैलाश रस से रामकथा में भाग लेने आए परिवार की महिलाएं गंगा स्नान के लिए राम तपस्या आश्रम घाट पर पहुंची थीं।

गंगा में डूबने वालों की पहचान इस प्रकार हुई है:

1️⃣ श्रीमती मनू उपाध्याय, पत्नी मनीष उपाध्याय
2️⃣ गौरी, पुत्री मनीष उपाध्याय, उम्र 18 वर्ष
(निवासी – कैलाश रस, मोरियाना, मध्य प्रदेश)

परिवार रामकथा आयोजन में शामिल होने के लिए 8 जुलाई को ब्रह्मपुरी पहुंचे थे। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, कोतवाली मुनिकीरेती पुलिस, जल पुलिस हरिद्वार एवं बैराज स्टाफ को सतर्क किया गया है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर सर्च ऑपरेशन चला रही है।

गंगा का बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण रेस्क्यू में कठिनाई आ रही है। घटनास्थल पर पीड़ित परिवार के सदस्य भी मौजूद हैं।

👉 और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!