ब्रेकिंग न्यूज़: गुलर के पास थार वाहन खाई में गिरा, SDRF ने रात के अंधेरे में बचाई दो जिंदगियां

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 7 जून 2025। गुलर के पास एक थार वाहन अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गहरी खाई (गदेरा) में जा गिरा। वाहन में सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना सुबह करीब 3:47 बजे पुलिस चौकी व्यासी के माध्यम से SDRF को मिली।

SDRF निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवान ने बताया कि SDRF की टीम, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह के नेतृत्व में, रात के अंधेरे और कठिन परिस्थितियों के बावजूद घटनास्थल पर पहुंची और त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों — दक्ष सलूजा (30) और हीना सलूजा (23), निवासी कैथल, हरियाणा — को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित मुख्य मार्ग तक लाया गया और एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।

SDRF के इस साहसिक और त्वरित प्रयास से एक बड़ा हादसा टल गया और दोनों घायल समय रहते उपचार के लिए भेजे जा सके।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!