Ad image

गंगा में स्नान के दौरान युवक बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश/हरिद्वार। आज दोपहर लगभग 12:30 बजे दिल्ली निवासी 17 वर्षीय वंश चौहान (पुत्र श्री राकेश चौहान) गीता कुटीर घाट पर स्नान करते समय गंगा के तेज बहाव में बह गया। परिजनों के साथ स्नान के दौरान वह अचानक पानी में डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। देर शाम तक नदी के विभिन्न संभावित स्थानों पर गहन खोजबीन की गई, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला।

गंगा में तेज बहाव व गहराई के कारण सर्च ऑपरेशन में बाधा आ रही है, फिर भी SDRF की टीम द्वारा 20 जुलाई को भी तलाश अभियान जारी रखा गया है।

🔸 जनसाधारण से अपील: कृपया गंगा स्नान केवल निर्धारित घाटों पर ही करें और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से बचें।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!