गैरसैंण विधानसभा में अमर्यादित व्यवहार के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत बोले– कांग्रेस ने जनता की आवाज दबाई

टिहरी गढ़वाल, 22 अगस्त 2025। भारतीय जनता पार्टी टिहरी इकाई ने शनिवार को हनुमान चौक, नई टिहरी में कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया। भाजपा ने यह विरोध प्रदर्शन गैरसैंण में हाल ही में संपन्न विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों द्वारा किए गए अमर्यादित व्यवहार और लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी के खिलाफ किया।

कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत और मंडल अध्यक्ष विजय कठैत ने की। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस ने गैरसैंण में सदन की कार्यवाही को बाधित कर लोकतांत्रिक परंपराओं की खुली अवहेलना की है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस लगातार जनता की आवाज दबाने का काम कर रही है। सदन जनता की समस्याओं के समाधान का सबसे बड़ा मंच होता है, लेकिन कांग्रेस ने गैरसैंण में हंगामा कर न केवल कार्यवाही को ठप किया बल्कि उत्तराखंड की जनता का भी अपमान किया है। भाजपा ऐसी राजनीति को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।”

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा सजग रही है और लोकतंत्र की गरिमा की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।

पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खेम सिंह चौहान, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेन्द्र प्रसाद डोभाल, जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा बलवंत सिंह रावत, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष लीला मखलोगा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष तौफिक अहमद, जिला कार्यालय मंत्री शीषराम थपलियाल, जिला संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ चन्द्रपाल सिंह परमार, पूर्व जिलामंत्री कमलदास पुनेठा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमर सिंह, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कोहली, मंडल उपाध्यक्ष मुनेन्द्र भट्ट, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विनीत उनियाल, पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अबरार अहमद, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष जयेन्द्र पंवार, मंडल मंत्री सरस्वती नेगी, मंडल मीडिया प्रभारी भारती सेनवाल, हीरा सिंह नेगी, पंकज बरवाण, अमित रतूड़ी, असगर अली, अतीक अहमद सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!