कार खाई में गिरी, सभी की मौत की खबर

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26मई 2023। घनसाली विकास खंड से बुरी खबर आ रही है। यहां सेंदुल-कोन्ति-किरेथ मार्ग पर कोठियाडा के सामने मंदिर के पास एक अल्टो कार 800 संख्या- UK 08 AX 7695 सड़क से गहरी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। 108 मौके पर है।
एस डी आर एफ कोटि कॉलोनी घटनास्थल के लिए हुई रवाना हो गई है।
कार में चार महिला व एक पुरुष बताये जा रहे हैं, सभी मृतक बताये जा रहे है।

update—

जानकारी के अनुसार मृतक नई टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के मयकोट राजगांव में किसी रिश्तेदार की मौत पर वहां संवेदना जताने गए थे।  आज वहां से अपने गांव नैलचामी पट्टी के होल्टा लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार कोठियाडा के पास पहुंची अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य करने के साथ ही पुलिस प्रशासन को सूचना दी।

 रेस्क्यू टीम ने खाई से 4 महिला और एक पुरूष को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। 

हादसे में पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गबर सिंह पुत्र थेपड सिंह (63),बबली देवी (59) पत्नी गबर सिंह, तुलसी देवी(65) पत्नी भगवान सिंह, सोना देवी(55) पत्नी सरोप सिंह, उर्मिला देवी(50) पत्नी राय सिंह सभी ग्राम होल्टा निवासी हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!