अंबाला में लूट के इरादे से युवक की निर्मम हत्या

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। अंबाला (हरियाणा) में बुधवार रात 13 अगस्त को एक दर्दनाक घटना में टिहरी गढ़वाल (उत्तराखंड) निवासी साहिल बिष्ट (30 वर्ष) पुत्र देवराज सिंह बिष्ट की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई।
मूल निवासी – पंचायत तिसरियाड़ा, पट्टी बासर, तहसील बालगंगा, जिला टिहरी गढ़वाल के साहिल बिष्ट होटल से ड्यूटी खत्म कर अपने कमरे लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने लूट के इरादे से हमला किया।

घटना में साहिल की मौके पर ही मौत हो गई। वह गरीब परिवार से थे और पिता लंबे समय से बीमार हैं। साहिल की आमदनी से ही परिवार का गुजारा होता था।

घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश है। ग्रामीणों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग के साथ ही शोक संतप्त परिवार की हर संभव मदद की अपील की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!