Ad image

डीएम ने ली जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर व बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 अगस्त। जिला सभागार नई टिहरी में बुधवार देर शाम जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर, बीस सूत्री कार्यक्रम एवं टास्क फोर्स संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोनिवि, जल निगम, जल संस्थान, वन विभाग, लघु सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, बाल विकास, कृषि, उरेडा, पशुपालन और पंचायती राज समेत विभिन्न विभागों की कार्य प्रगति और खर्चों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को राज्य सेक्टर एवं केन्द्र पोषित योजनाओं का डाटा नियमित रूप से सीट में अपडेट करने, नए कार्यों के टेंडर शीघ्र कराने और अक्टूबर तक के कार्यों एवं खर्चों का विस्तृत प्लान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही परियोजनाओं में भौतिक एवं वित्तीय प्रगति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने उरेडा विभाग को सोलर लाइट्स की मरम्मत के बाद उनकी जियो टैगिंग करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग को आपदा से क्षतिग्रस्त स्कूल सम्पर्क मार्गों और नालों की रिपोर्ट प्राथमिकता पर उपलब्ध कराने को कहा, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। शिक्षा विभाग और कार्यदायी संस्था को सभी कार्यों के प्राक्कलन और टेंडर की अपडेट रिपोर्ट 27 अगस्त तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में अवगत कराया गया कि लोक निर्माण विभाग के सभी नए कार्यों के टेंडर पूरे हो चुके हैं। जल निगम ने 5 करोड़ में से 1.79 करोड़ रुपये व्यय कर लिए हैं तथा 33 नवीन कार्यों की निविदा हो चुकी है। वहीं समाज कल्याण विभाग ने जनकल्याणकारी शिविरों के लिए ब्लॉक-वार रोस्टर तैयार कर लिया है।

बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को ‘ए’ श्रेणी में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां आवश्यकता हो, वहां समय पर टारगेट रिवाइज कर निदेशालय स्तर पर समन्वय किया जाए। साथ ही बंद योजनाओं को पोर्टल से हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। बी, सी और डी श्रेणी वाले विभागों को कार्यों में प्रगति लाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

टास्क फोर्स की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गांवों का दौरा कर समयबद्ध सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, डीएफओ टिहरी पुनीत तोमर, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, डीडीओ मो. असलम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!