स्वतंत्रता दिवस पर ‘मेरा युवा भारत’ द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। देवप्रयाग ब्लॉक के राजकीय पॉलिटेक्निक बछेलीखाल में मेरा युवा भारत के स्वयंसेवी गौरव रावत व अरविंद रावत ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिया, द्वितीय कृष्ण सिंह और तृतीय सुजल ने प्राप्त किया।

कॉलेज में सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य और भाषण सहित रंगारंग कार्यक्रम भी हुए, जिनमें छात्र-छात्राओं के साथ अध्यापकों व कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। गौरव रावत ने मंच से अमर शहीदों को नमन करते हुए “मंच की जीवन में भूमिका” पर विचार रखे और आज़ादी की महत्ता व राष्ट्र निर्माण में व्यक्तिगत योगदान पर संदेश दिया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!