Ad image

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश पर अवैध निर्माणों पर शिकंजा, टिहरी में 4 निर्माण सील

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 23 अगस्त 2025 । नदी–नालों और प्राकृतिक जलस्रोतों के किनारे अवैध निर्माण कार्यों पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आज टिहरी प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की टीम ने नरेंद्रनगर के तपोवन क्षेत्र में चार अवैध निर्माणों को सील कर दिया। इनमें वरुण कुमार बांगा, आरती पंवार, दुर्गेश और जंयत कुमार मलिक के निर्माण शामिल हैं। ये सभी निर्माण नाले के किनारे हो रहे थे, जिससे भविष्य में भारी जान–माल के नुकसान की आशंका थी।

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कहा कि आपदा की संभावनाओं को देखते हुए प्रशासन की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता पंकज पाठक, कनिष्ठ अभियंता विपिन कोठारी, रघुवीर सिंह, उमंग नौटियाल, सुपरवाइजर, पीआरडी गार्ड और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।

👉 संदेश साफ है — जान–माल की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर प्रशासन रहेगा सख्त।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!