भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट : टिहरी में 5 अगस्त को सभी स्कूल-आंगनवाड़ी बंद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 4 अगस्त 2025 । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 5 अगस्त को टिहरी जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

इसे देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष नितिका खंडेलवाल ने जनहित में जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने पर यदि कोई अप्रिय घटना घटती है, तो संबंधित प्रधानाचार्य/प्रबंधक के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!