गैरसैंण सत्र की तैयारियाँ तेज: डीएम ने दिए चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के निर्देश

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

चमोली, 02 अगस्त 2025 । गैरसैंण में 19 अगस्त से शुरू हो रहे उत्तराखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध और दुरुस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि आवास, विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हों और सत्र के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। इसके लिए अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक टीम गठित कर सभी आवासीय व्यवस्थाओं की जांच के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत गैरसैंण में बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, पुलिस कंट्रोल रूम और हेलीपैड क्षेत्र में सेफ हाउस की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस बल के ठहराव के लिए भी विशेष इंतजाम होंगे।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों को समय पर पूर्ण करने, उरेड़ा को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, पूर्ति विभाग को खाद्य सामग्री की आपूर्ति और जल संस्थान/जल निगम को नियमित पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

बैठक में सीडीओ अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, जिला विकास अधिकारी के.के. पंत, मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह रावत समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!