पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 25 सितम्बर। एकात्म मानववाद और अंत्योदय की अमर ज्योति प्रज्वलित करने वाले प्रखर राष्ट्रवादी एवं अद्वितीय संगठनकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर आज भाजपा नई टिहरी मंडल द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री उदय रावत, टिहरी विधायक श्री किशोर उपाध्याय सहित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पुष्पांजलि अर्पण के दौरान सभी ने दीनदयाल जी के विचारों को याद करते हुए संकल्प लिया कि उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाई जाएगी।

भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री विजय कठैत ने कहा कि “दीनदयाल जी के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचार पूरी मानवता को सदियों तक प्रेरणा देते रहेंगे।”

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!