सीडीओ वरूणा अग्रवाल ने किया भैंसकोटी का स्थलीय निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 03 सितम्बर 2025। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) वरुणा अग्रवाल ने आज ग्राम भैन्स्कोटी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने CBO लेवल एंटरप्राइज बेकरी के लिए भवनों का चयन एवं निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने बेकरी प्रशिक्षण हेतु चयनित महिलाओं से वार्ता की तथा उन्हें आगामी दो दिवसीय बेकरी विजिट के लिए निर्देशित किया।

इसके अतिरिक्त, सीडीओ ने पूर्व में कमांद में स्थापित मशरूम इकाई का भी निरीक्षण किया और सीएलएफ की मशरूम इकाई के मरम्मत कार्य हेतु आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए पुष्पेंद्र सिंह चौहान, खंड विकास अधिकारी थौलधार स्नेहा, रीप टीम, ब्लॉक रीप टीम, सीएलएफ टीम तथा महिला समूह की सदस्याएं मौजूद रहीं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!