कार्लीगाड़ में बादल फटने से तबाही, SDRF ने अस्थायी पुल बनाकर 70 लोगों को बचाया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून, 16 सितम्बर 2025 । कार्लीगाड़ क्षेत्र में बादल फटने से मार्ग बाधित हो गया। तेज बहाव और मलबे के कारण गाँव की ओर जाने वाले रास्ते टूट गए, जिससे ग्रामीण अपने घरों में फंस गए।

सूचना मिलने पर SDRF पोस्ट सहस्त्रधारा व वाहिनी मुख्यालय से उपनिरीक्षक राजबर राणा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीमें आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। रास्ते में उफनते नाले और क्षतिग्रस्त सड़कों ने टीम के लिए बड़ी चुनौती पैदा की, लेकिन जवान पैदल मार्च करते हुए प्रभावित क्षेत्र तक पहुँचे।

टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति का आकलन किया और अस्थायी पुल व रस्सियों की मदद से गधेरा पार करने हेतु सुरक्षित मार्ग तैयार किया। इस बचाव कार्य में SDRF ने लगभग 70 लोगों, जिनमें महिलाएँ, बुजुर्ग और छोटे बच्चे भी शामिल थे, को सकुशल निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया।

SDRF का राहत और बचाव अभियान अभी भी जारी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!