Ad image

सीएमओ की अध्यक्षता में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की तैयारी बैठक सम्पन्न

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. श्याम विजय की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला अस्पताल बौराड़ी में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” एवं विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में 17 सितम्बर से शुरू होने वाले अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएँ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही ब्लड डोनेशन कैंप के सफल आयोजन और अधिक से अधिक रक्तदाताओं के पंजीकरण पर विशेष जोर देने को कहा।

डॉ. श्याम विजय ने जनउपयोगी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की शत-प्रतिशत उपलब्धि और समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जितेन्द्र सिंह भण्डारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित राय समेत जिला चिकित्सालय बौराड़ी के समस्त एनएचएम कार्मिक मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!