G20 मीटिंग में ड्यूटी करने वाले सभी पुलिसजनों को बधाई -एसएसपी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

उत्तराखंड पुलिस की तत्परता से दूसरे G-20 ग्रुप मीटिंग का ओणी, नरेंद्रनगर (टिहरी) में हुए कार्यक्रम के साथ हुआ सकुशल समापन SSP टिहरी द्वारा ड्यूटी करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

टिहरी गढ़वाल 28 मई 2023। जी-20 बैठक का आयोजन दिनांक 24 मई 2023 से दिनांक 28 मई 2023 टिहरी के नरेंद्रनगर में हुआ । जिसमें 20 सदस्य देशों,10 आमंत्रित देशों और नौ अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 90 से अधिक प्रतिनिधियों द्वारा भाग लिया गया।

G20 सम्मेलन हेतु देश-विदेशों से विशिष्ट अतिथि एवं महानुभाव नरेंद्रनगर,उत्तराखंड पहुंचे थे जिनकी अचूक सुरक्षा का पूर्ण दायित्व उत्तराखंड पुलिस का था। अतः श्री अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय ,श्री वी.मुरुगेशन अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड,श्री करन सिंह नगन्याल पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय एवं श्री नवनीत सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल महोदय द्वारा ड्यूटी में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को g20 बैठक के सकुशल समापन हेतु भली भांति ब्रीफ किया गया था। जिसमें अपने ड्यूटी प्वाइंट की जानकारी रखने के साथ-साथ विनम्रता एवम दृढ़ता के साथ ड्यूटी करने हेतु आदेशित किया गया था।
इसके अतिरिक्त g20 के दौरान महानुभावों के आवागमन हेतु व उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत एवं आम जनमानस की सुविधा हेतु एक सटीक ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया था जिसका पुलिस द्वारा कड़ाई से पालन भी किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने सकुशल संपन्न हुए G20 बैठक के बाद ड्यूटी करने वाले सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके द्वारा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किए जाने पर बधाई देते हुए भविष्य में होने वाले इसी प्रकार के बड़े आयोजनों को इसी प्रकार संपन्न कराए जाने हेतु शुभकामनाएं दी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!