भाजपा नई टिहरी मंडल में सेवा पखवाड़े की तैयारियों को लेकर कार्यशाला सम्पन्न

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी नई टिहरी मंडल द्वारा आज “सेवा पखवाड़ा कार्यशाला” का आयोजन मंडल अध्यक्ष श्री विजय कठैत की अध्यक्षता में किया गया।

प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन (17 सितम्बर) से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसी क्रम में नई टिहरी मंडल स्तर पर आयोजित इस कार्यशाला में आगामी सेवा भाव से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष श्री विनोद रतूड़ी उपस्थित रहे। साथ ही मंडल संयोजक सेवा पखवाड़ा अभियान श्री रामलाल नौटियाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री देवेंद्र दत्त बेलवाल, जिला मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र प्रसाद डोभाल तथा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यशाला में विशेष रूप से मंडल उपाध्यक्ष विमला खण्का, मधू भट्ट, मंडल महामंत्री शांति खंडूरी, पवन शाह, मंडल मंत्री सरस्वती नेगी, मंजू चंद, महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष रागिनी भट्ट, सुषमा उनियाल, सुनीता राणा, पूर्व प्रमुख सुनीता देवी, बेबी असवाल, आनंदी नेगी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष लीला मखलोगा सहित गीता नेगी, भारती सेलवान, उर्मिला नेगी, निर्मला बिजल्वाण, जूही खान, नीलम बिष्ट, रीना उनियाल आदि उपस्थित रहीं।

इसके अतिरिक्त पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता शूरवीर सिंह नेगी, दिनेश चौहान, शीशराम थपलियाल, रणवीर नौटियाल, धनपाल नेगी, राकेश चौहान, प्रताप राणा, तौफीक, असगर अली, चंडी प्रसाद बेलवाल, रमेश सजवाण, नंदी बेलवाल, दिनेश पुंडीर, धूमि लाल, दिगंबर रावत, लक्ष्मी प्रसाद उनियाल, लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल, रिंकू राम, मानवेंद्र रावत, विनीत उनियाल, खेमराज रावत, सतविंदर नेगी, दीवान सिंह नेगी, रवि कुमार, राकेश लवली, अतीक अहमद सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यशाला में सभी पदाधिकारियों ने सेवा पखवाड़े के दौरान अधिक से अधिक सेवा कार्य कर आम जनता तक भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और सेवा भाव का संदेश पहुँचाने का संकल्प लिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!